ये रिहाई एक फरवरी को शुरू हो रहे नवगठित संसद के पहले सत्र से पहले हुई है, जो पहली फरवरी से शुरू हो रहा है। नई संसद का गठन पिछले साल देश में हुए आम चुनावों के बाद हुआ था, जिसके नतीजे आठ नवंबर को जारी हुए।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन कैदियों की रिहाई देश में स्थिरता, शांति और राष्ट्रीय सुलह के उद्देश्य से सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की मांग पर की गई है।
सरकार ने 6,966 कैदियों को क्षमादान दिया है, जिसमें जुलाई 2015 में हिरासत में लिए गए 210 विदेशी भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath