धनुष की ‘कोडी’ की शूटिंग फरवरी में पूरी

चेन्नई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में ‘रांझणा’ फिल्म से अपनी अभिनय पारी शुरू करने वाले अभिनेता धनुष की अगली तमिल फिल्म ‘कोडी’ की शूटिंग फरवरी में पूरी होगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “मुख्य शूटिंग 21 फरवरी तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद कुछ सप्ताह पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर लगेंगे।”

फिल्म का निर्देशन दुरई सेंथिल कुमार कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा, “धनुष की मार्च से नई फिल्म पर काम शुरू करने की योजना है, इसलिए वह जल्द से जल्द ‘कोडी’ की शूटिंग निपटाना चाहते हैं।”

धनुष की मुख्य भूमिका वाली ‘कोडी’ में शामली और तृषा कृष्णन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493