‘अवतार 2’ की रिलीज स्थगित

लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार’ के सीक्वल की रिलीज की तिथि रद्द कर दी गई है। यह फिल्म वर्ष 2017 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी।

वेबसाइट एसीशोबीज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, मनोरंजन समाचार वेबसाइट द रैप ने कहा है कि फिल्म अपनी निर्धारित रिलीज तिथि क्रिसमस 2017 तक तैयार नहीं हो पाएगी।

यह खबर इससे एक महीने बाद आई है, जब निर्देशक ने कहा था कि प्रोडक्शन टीम ने फिल्म को छुट्टियों के दौरान रिलीज का लक्ष्य रखा है।

फिलहाल फिल्म रिलीज होने की कोई तारीख तय नहीं हुई है। यहां तक कि पिछली रिलीज की तारीख की भी 20वीं सेंचुरी फॉक्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493