संतोष नारायणन के साथ काम करेंगे सेल्वाराघवन

चेन्नई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार सेल्वाराघवन और संगीतकार संतोष नारायणन एक तमिल हॉरर फिल्म के लिए एकजुट हुए हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

इसकी शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “संतोष ने आधिकारिक तौर पर इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। उन्होंने पहले ही धुनों पर काम शुरू कर दिया है। यह नॉनसेंस हॉरर फिल्म होगी।”

एस. जे. सूर्या और रेजिना कैसेंड्रा फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे।

सूत्र ने कहा, “यह पहली बार है जब संतोष और सेल्वाराघवन एकजुट हुए हैं। फिल्म की शूटिंग 28 जनवरी से शुरू होगी।”

आनद्रागा एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन फिल्म का निर्माण करेंगे।

संतोष वर्तमान में रजनीकांत की फिल्म ‘कबालिया’ और विजय की तमिल फिल्म का संगीत बनाने में व्यस्त हैं।

विजय की फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493