प्रथम प्राइमरी मुकाबले में ट्रंप, सैंडर्स को बढ़त

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के प्रथम मुकाबले में 10 दिन बचे हैं और इस बीच रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन नेताओं पर आयोवा में अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन पर बढ़त बना ली है।

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के प्रथम मुकाबले में 10 दिन बचे हैं और इस बीच रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन नेताओं पर आयोवा में अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन पर बढ़त बना ली है।

सीएनएन/ओआरसी के गुरुवार के जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक, आयोवा में अरबपति कारोबारी ट्रंप ने टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज पर 26 के मुकाबले 37 फीसदी अंकों की बढ़त बना ली है। फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबिओ रिपब्लिकन दावेदारों में 14 फीसदी मतदाताओं के समर्थन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आयोवा में पहली फरवरी को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के काकस (पार्टी के उम्मीदवारों के बीच में से किसी को बतौर प्रत्याशी चुनने की प्रक्रिया) आयोजित होने हैं।

आयोवा में डेमोक्रेटिक पार्टी में स्वघोषित समाजवादी बर्नी सैंडर्स ने पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन पर 43 के मुकाबले 51 फीसदी अंकों से बढ़त बनाई हुई है। दिसंबर में सैंडर्स, हिलेरी से 18 अंक पीछे थे।

सैंडर्स से तगड़ी चुनौती और आयोवा जैसी खास जगहों पर सैंडर्स से पिछड़ने के बाद हिलेरी ने उनका नाम लेकर उनकी नीतियों की आलोचना शुरू कर दी है। सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में हिलेरी ने देश का नेतृत्व करने के लिए उनकी शारीरिक फिटनेस और अनुभव पर सवाल उठाए।

हिलेरी ने इंडियानोला में एक सभा में सैंडर्स का नाम लेकर उनकी नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “ऐसे विचारों में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है जो कागज पर तो अच्छे लगते हैं, लेकिन हकीकत की दुनिया में जिनका कोई मुकाम नहीं होता।”

सैंडर्स ने टाइम मैगजीन से कहा, “हम हिलेरी क्लिंटन के मुकाबले डोनाल्ड ट्रंप को कहीं आसानी से हराने जा रहे हैं।” सैंडर्स ने देश के कामकाजी समुदाय के लिए आर्थिक और सामाजिक न्याय के अपने वायदे दोहराए।

ट्रंप अपने चिर-परिचित अंदाज में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बरस रहे हैं। क्रूज के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक नापसंदीदा इंसान हैं और अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए जरूरी सौदेबाजी की क्षमता उनमें नहीं है। एक अन्य प्रतिद्वंद्वी जेब बुश को उन्होंने ‘सनकी’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बुश उन पर हमले करना बंद कर दें, तो वह भी उन्हें बख्श देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493