बीजिंग, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के गुइझू प्रांत में 19.2 करोड़ टन मैंगनीज अयस्क का भंडार मिला है, जिसे एशिया का सबसे बड़ा भंडार माना जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में सोंगताओ मियाओ और जियांगकू काउंटी के बीच पहाड़ियों से पुजयू मैंगनीज अयस्क मिला है। मैंगनीज का इस्तेमाल मिश्रधातु बनाने विशेष रूप से स्टेनलेस स्टील बनाने में होता है।
अधिकारियों ने बताया कि इस खान से चीन के सबसे कम विकसित प्रांतों में से एक गुइझू में गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath