‘वीचैट’ ने 5 वर्षो में चीन की आधी आबादी का दिल जीता

इसने चीन में पांच सालों के भीतर 65 करोड़ सक्रिय यूजर्स बना लिए हैं। वहीं, अन्य सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर 10 वर्षो में महज 32 करोड़ और ट्विटर सरीखा सिना वीबो सात वर्षो में महज 21 करोड़ यूजर्स ही जुटा पाया।

चीन के शेनझेन शहर के रहने वाले सेवानिवृत्त ली फयांग(59) ने कहा, “मेरी बेटी ने मुझे वीचैट का उपयोग करना सिखाया, इसलिए मैं अपनी नवासियों से वीडियो चैट कर सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “पारंपरिक फोन कॉल के उलट वीचैट की सभी सेवाएं फ्री हैं।”

ली की तरह ही कई चीन वासी अपने परिवार, दोस्तों व सहकर्मियों से बात करने के लिए काफी हद तक वीचैट की मैसेज सेवा, होल्ट-टू-टॉक वॉइस मैसेजिंग, छह सेकंड के वीडियो संदेश व वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा पर निर्भर हैं।

वीचैट लोगों की जिंदगी और कामकाज के तरीकों में भी बदलाव लाया है। कुछ समीक्षकों ने ‘वीचैट की लत’ को लेकर चिंता भी जताई है।

वीचैट के प्रमुख डेवलपर झांग जियाओलान्ग ने हाल में कहा, “मैं आशा करता हूं कि यूजर्स को जल्द से जल्द वीचैट से छुटकारा मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493