नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी समूह आईएस के साथ संदिग्ध संबंधों के लिए देश भर से चौदह लोगों को हिरासत में लिया है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “देश के विभिन्न हिस्सों से जिन 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें से पांच को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।”
गिरफ्तार संदिग्धों की उम्र 25 से 30 साल है।
अधिकारी ने बताया कि अन्य नौ संदिग्धों की जांच जारी है।
मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, “अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि वे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।”
dharmpath.com dharmpath