उप्र : ट्रेन में अफगान महिला यात्री का सामान चोरी

ट्रेन 12628 कर्नाटका एक्सप्रेस के एसी कोच ए-2 में बर्थ नंबर 31 व 32 पर अफगान महिला यात्री जरीफा जाफरी (पिता अब्दुल वासी जाफरी) अपने मित्र मोहम्मद नईम के साथ नई दिल्ली से झांसी जा रही थीं। उनका सामान झांसी पहुंचने से पहले ही चोरी हो गया।

झांसी पहुंचकर जरीफा ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह हरियाणा के गुड़गांव में रिहायश रखे हुई हैं। वह झांसी यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। नई दिल्ली से जब वह झांसी के लिए यात्रा कर रही थीं, तभी उनके पर्स से चोर आईफोन, मोबाइल, पासपोर्ट और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493