तबला वादक शंकर घोष नहीं रहे

कोलकाता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज तबला वादक शंकर घोष का शुक्रवार को शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया।

उनके पारिवारिक नजदीकी से मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले एक महीने से गंभीर रूप से बीमार थे।

घोष (80) के परिवार में उनकी पत्नी संयुक्ता घोष हैं, जो पटियाला घराने की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं और उनके बेटे विक्रम घोष हैं, जो ख्यातिप्राप्त तालवादक (पर्कशनिस्ट) हैं।

पंडित शंकर घोष का नाम देश के मशहूर तबला वादकों में शुमार है। उन्हें वर्ष 1999-2000 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फरुर्खाबाद घराने के घोष की दिसंबर के मध्य में हृदयरोग संबंधी समस्याओं के कारण एंजियोप्लास्टी हुई थी। लेकिन उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। बुधवार से वह वेंटिलेटर पर थे।

घोष ने कई देशों में अपनी कला की छटा बिखेरी। उन्होंने सितार वादक पंडित रवि शंकर, उस्ताद विलायत खान और वायलिन वादक वी.जी. जोग जैसे दिग्गजों के साथ भी प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493