बिहार में मौसम साफ, शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी

पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है, लेकिन ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने और सुबह के वक्त कोहरा रहने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 4़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे कम तापमान है। वहीं अधिकतम तापामन 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार के गया में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6़ 0 डिग्री, पूर्णिया का 6़ 4 डिग्री तथा भागलपुर का 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14़ 4 डिग्री, गया में 17़ 2 डिग्री तथा पूर्णिया में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493