जर्मन बुंदेसलीगा : बार्यन म्यूनिख ने हैम्बर्ग को हराया

बर्लिन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। रॉबर्ट लेवानडोवोस्की की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा सत्र में हैम्बर्ग को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शीतकालीन अवकाश के बाद भी बुंदेसलीगा लीग जारी है और शुक्रवार को हुए मुकाबले में बायर्न ने सत्र की 16वीं जीत हासिल की।

जर्मनी के दिग्गज क्लब हैम्बर्ग ने मुकाबले की शुरुआत में बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन पहले चरण में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बायर्न के स्टार स्ट्राइकर लेवानडोवोस्की ने आगे बढ़ते हुए गोल दागा और 1-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद हैम्बर्ग ने भी पकड़ जमाई और दूसरे चरण में उन्होंने भी गोल दागा।

इसके साथ ही बायर्न ने फिर आगे बढ़ते हुए 61वें मिनट में दूसरा गोल दागा और जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493