नेताजी हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अपनी देशभक्ति के लिए प्रत्येक भारतीय के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को नेताजी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश के महान सपूतों में से एक बताया।

सोनिया ने कहा, “वह अपनी देशभक्ति के लिए हमेशा हर भारतीय के दिल में जिंदा रहेंगे।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कभी महात्मा गांधी के करीबी रह चुके नेताजी के बारे में बताया जाता है कि उनकी मौत 1945 में फोरमोसा (अब ताइवान) में एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। लेकिन यह आज भी रहस्य बनी हुई है।

सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्र और कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती।

नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक में हुआ था, जो अब ओडिशा में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493