मेक्सिको में समुद्री कछुओं के 12,188 अंडे जब्त

नौसेना मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मेक्सिको की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी प्रोफेपा की ओर से समन्वित वार्षिक संरक्षण के प्रयासों के तहत मरीनों की मदद से पर्यावरण निरीक्षकों ने इन अंडों को मंगलवार और बुधवार को मध्य मिचोआकन तथा दक्षिणी ओक्सासा से खोजा।

नौसेना ने बताया कि इन सभी अंडों को प्रोफेपा को दे दिया गया, जिसने इन्हें संरक्षण शिविर में रख दिया है, जहां इनकी देखभाल की जाएगी।

‘पेसिफिक रिडले’ के नाम से भी पहचाने जाने वाली समुद्री कछुओं की प्रजाति ‘ऑलिव रिडले’ मध्यम आकार के समुद्री कछुए हैं, जो प्रशांत और हिंद महासागर जैसे गर्म और उष्णकटिबंधीय पानी में रहते हैं।

इन कछुओं का शिकार किया जाता है और इनकी तथा इनके अंडों की अवैध तस्करी भी होती है, जिसके कारण यह प्रजाति लुप्त हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493