पेस अध्यक्ष के रूप में एक साल के अपने दूसरे कार्यकाल के समाप्त होने से तीन दिन पहले एनी ने अपने बयान में कहा, “दुनियाभर में लोग बड़ी संख्या में विस्थापन का सामना कर रहे हैं, ऐसे में यूरोप से अपेक्षा की जाती है कि वह एकजुटता दिखाए।”
उन्होंने कहा, “ऐसे में जबकि महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को सुरक्षा की आवश्यकता है, उनके लिए दरवाजे बंद कर देना क्या यूरोप की संस्कृति को दर्शाता है?”
पेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, “शरणार्थियों को लेकर यूरोपीय देशों की ओर से साझा प्रयास का नहीं होना न केवल शर्म की बात है, बल्कि यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है। जो लोग युद्ध से बचकर हमारे पास शरण की चाह में आ रहे हैं, उन्हें सहायता प्रदान करना न सिर्फ हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह कानूनी जवाबदेही भी है।”
उन्होंने कहा, “संयुक्त प्रयास के बजाय हम यूरोप पर इसके दूरगामी असर की बात कहकर इनके लिए दरवाजे बंद कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath