सुरक्षा चिंता को लेकर हैती में राष्ट्रपति चुनाव टला

प्रांतीय निर्वाचन परिषद (सीईपी) ने कहा कि हैती के पांच विभागों में बीते कुछ घंटों के दौरान कम से कम दो मतदान केंद्रों पर हमले सहित गंभीर घटनाएं घटी हैं, जिसके कारण यह फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “सुरक्षा स्थितियां बिगड़ने तथा चुनावी प्रक्रिया को खतरे के मद्देनजर, सीईपी ने 24 जनवरी को होने वाले चुनाव को टाल दिया।”

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, यह फैसला विपक्षी उम्मीदवार ज्यूड सेलेस्टिन द्वारा मतदान का बहिष्कार और चुनाव में गड़बड़ी का हवाला देते हुए चुनाव की नई तारीख के प्रति असहमति जताने के बाद आया है।

हैती लिब्रे समाचार पत्र के मुताबिक, एक हजार से अधिक लोगों ने पॉर्ट-ऑ-प्रिंस तथा अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और चुनाव को निलंबित करने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493