लागोस सिटी मैराथन में शामिल हो सकते हैं आईएएएफ अध्यक्ष कोए

लागोस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए छह फरवरी को एक्सेसस बैंक लागोस सिटी मैराथन में शामिल हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया एथलेटिक्स महासंघ (एएफएन) के प्रवक्ता ओलुकायोडे थॉमस द्वारा लागोस में जारी एक बयान में इस खबर की पुष्टि की गई।

इसके साथ ही एएफएन के अध्यक्ष सोलोमोन ओग्बा ने भी इस खबर की पुष्टि की।

थॉमस ने कहा, “मैं आपको इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि आईएएएप अध्यक्ष कोए ने हमें कहा है कि वह लागोस मैराथन में शामिल होंगे।”

एएफएन के अध्यक्ष ओग्बा द्वारा जारी एक बयान में यह भी बताया गया है कि महिलाओं की मैराथन में विश्व रिकॉर्ड धारक पाउला रैडक्लिफ ने भी 2017 में होने वाली मैराथन में रुचि दिखाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493