नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने नेपाल में मधेशियों की मांग पर संसद द्वारा नए संविधान में पहले संशोधन को दी गई मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम करार दिया।
नेपाली संसद ने शनिवार को इस संशोधन को मंजूरी दी, जिसका भारत ने रविवार को स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “हम नेपाली संसद द्वारा शनिवार को पारित दो संशोधनों को सकारात्मक मानते हुए उनका स्वागत करते हैं।”
स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि शेष मुद्दों को भी इसी प्रकार सकारात्मक रुख से हल किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath