बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया फुटबाल परिसंघ (एएफसी) की अनुशासनात्मक समिति ने घोषणा करते हुए कहा कि चीन के दिग्गज क्लब ग्वांगझोउ एवरग्रांडे को एएफसी चैम्पियंस लीग के नियमों के अनुच्छेद 34.4 का उल्लंघन करने के लिए 2,500 डॉलर का जुर्माना भरना होगा।
इसके साथ ही एएफसी ने क्लब को याद दिलाते हुए कहा कि इस प्रावधान का अगर फिर से उल्लंघन हुआ, तो उन्हें और भी कड़ी सजा भुगतनी होगी।
इस अनुच्छेद के तहत मैच शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले क्लब को टीम बेंच पर बैठने वाले अधिकारियों और खिलाड़ियों की सूची एएफसी मैच के आयुक्त को देनी अनिवार्य है।
dharmpath.com dharmpath