एप्पल का संशोधित आईफोन 5एस मार्च में

न्यूयार्क, 24 जनवरी (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी कंपनी, एप्पल मार्च में आईफोन 5एस का संशोधित संस्करण पेश कर सकती है, जिसमें आईफोन 6 की कुछ खासियतें हो सकती हैं। यह जानकारी एक मीडिया रपट से मिली है।

मीडिया नेटवर्क वर्ज के मुताबिक, शनिवार को 9टू5मैक ने अपनी एक रपट में कहा कि यह माना जा रहा है कि कंनी चार इंच स्क्रीन वाले एक आईफोन पर काम कर रही है, जिसमें आईफोन छह की आठ मेगापिक्सेल रियर कैमरे, 1.2 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरे, एप्पल पे के लिए एनएफसी चिप, ए8 प्रोसेसर और अधिक तेज वाई-फाई जैसी खासियतों का उपयोग किया जा रहा है।

फोन की डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है और इसमें किनारे पर मुड़े हुए सीसे का इस्तेमाल हो सकता है।

नए फोन का नाम आईफोन 5एसई रखा जा सकता है और यह लाइव फोटो को सपोर्ट कर सकता है।

फोन के अलावा एप्पल मार्च या अप्रैल के शुरू में एप्पल वाच भी पेश कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493