नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और अरब लीग में शामिल देशों ने रविवार को आतंकवाद के हर रूप की निंदा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनामा घोषणा में आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की गई है और आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़ने को खारिज किया गया है।
बहरीन की राजधानी मनामा में रविवार को पहले भारत-अरब भागीदारी सम्मेलन की मंत्रिस्तरीय बैठक में इस घोषणा को मंजूरी दी गई। बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शिरकत की।
dharmpath.com dharmpath