बुर्किना फासो : सैन्य शस्त्रागार हमले के संदिग्ध 10 सैनिक गिरफ्तार

सैन्य शस्त्रगार पर यह हमला शुक्रवार को हुआ था।

मिलिट्री के एक अधिकारी महमदी बोंकोयूनगोऊ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “चलाए गए अभियान में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा रेजिमेंट के 10 सैनिक शामिल हैं। कूरीटेंगा के पास यिमडी से दो किलोमीटर दूर स्थित एक गांव से एक धार्मिक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।”

उन्होंने कहा, “अन्य हमलावर अभी फरार हैं।”

गिरफ्तार किए गए 10 सैनिक पूर्व राष्ट्रपति ब्लेज कोंपाओरे के समर्थक थे और उनकी सुरक्षा में लगी आरएसपी इकाई के सदस्य थे। बुर्किना फासो पर 27 वर्ष तक शासन करने वाले ब्लेज को अक्टूबर, 2014 में सत्ता से अपदस्थ कर दिया गया।

शुक्रवार की सुबह आरएसपी के पूर्व सैनिकों ने राजधानी ओयूगादोगू से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यिमडी में एक सैन्य शस्त्रागार पर हमला कर दिया और शस्त्रागार से हथियार और बंदूकें लेकर भाग गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493