उप्र में अखिलेश ने ‘जन सुनवाई’ पोर्टल का शुभारम्भ किया

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को जन शिकायतों के त्वरित, प्रभावी व पारदर्शी निस्तारण के लिए बनाए गए एकीकृत पोर्टल ‘जन सुनवाई’ का शुभारंभ किया।

लखनऊ में 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मीडिया हेल्पलाइन का भी शुभारंभ किया। अब मीडियाकर्मी 18001800303 नंबर पर अपनी शिकायतें सुना सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर से मीडियाकर्मियों को काफी सुविधा होगी। इस हेल्पलाइन नंबर से वे घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इसके अलावा इस मौके पर उन्होंने खुद पर लिखी कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया। ‘अखिलेश यादव-संघर्ष की सफलता’ के नाम से प्रकाशित कॉफी टेबल बुक में उनके सियासी और निजी जीवन की बेहतरीन और अप्रकाशित तस्वीरें शामिल की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493