‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ पर जॉन हैम का नाम गलत

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन हैम ने खुलासा किया है कि ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ पर उनका नाम गलत लिखा है। उन्होंने इसी महीने यह पुरस्कार जीता था।

‘गोल्डन ग्लोब’ के लिए छह बार नामित किए जा चुके हैम ने टीवी शो ‘मैड मैन’ में अपने किरदार के लिए दो बार ‘टेलीविजन सीरिज ड्रामा’ का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, हैम ने ‘सन्डेंस फिल्म फेस्टिवल’ के दौरान यह खुलासा किया।

हैम ने कहा, “मैं देखकर हैरान रह गया कि अवॉर्ड पर लिखे मेरे नाम में ‘एच’ नहीं था।”

ऐतिहासिक ड्रामा सीरिज ‘मैड मैन में जॉन हैम के अलावा एलिजाबेथ मॉस, विन्सेंट कार्थीजर, क्रिस्टीरना हेंडरिक्स, ब्रायन बट्ट, माइकल ग्लेडिस और आरोन स्टेटन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493