देश के अधिकतर हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें सर्वाधिक खराब मौसम के लिए लाल, उससे कम के लिए नारंगी और फिर पीला और सबसे कम के लिए नीली चेतावनी प्रणाली है।
राष्ट्रीय मौसम केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, दक्षिण चीन के कुछ हिस्सों में रविवार रात से सोमवार रात तक तापमान गिरकर तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक हो जाएगा, जबकि यांगत्जे नदी के निचले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
पश्चिमोत्तर चीन, उत्तरी चीन के कुछ भागों में गुरुवार से रविवार तक तापमान 8 से 16 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। एनएमसी के मुताबिक, मध्य एवं पूर्वी चीन में तापमान औसत से छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
dharmpath.com dharmpath