नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष छूट योजना का ऐलान किया। यह छूट कुछ चुनिंदा घरेलू और अतंर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं पर दी जाएगी।
यह तीन दिवसीय बिक्री बुधवार आधी रात तक खुली रहेगी। एक तरफा घरेलू उड़ान सेवा की टिकट का आधार मूल्य 826 रुपये है, जिस पर कर अलग से लागू होंगे। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय टिकट का आधार मूल्य 3,026 रुपये है, जिस पर अलग से कर देने होंगे।
विमानन कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के लिए यह विशेष बिक्री टिकट एक फरवरी से 12 अप्रैल के बीच यात्रा करने पर ही प्रभावी है।
dharmpath.com dharmpath