‘बिहार विकास मिशन’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर

पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में मख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की सोमवार को हुई बैठक में ‘बिहार विकास मिशन’ के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उम्मीद की जा रही है कि मिशन के गठन से राज्य में विकास की गति और तेज होगी।

नीतीश ने विधानसभा चुनाव से पहले सात निश्चय किए थे, जिनमेंबिहार विकास मिशन का गठन भी शामिल था।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश महरोत्रा ने बताया कि बैठक में कुल 17 प्रस्ताव मंजूर किए गए।

उन्होंने बताया कि बैठक में सुशासन के कार्यक्रम 2015-20 के अंतर्गत विकसित बिहार के सात निश्चय, कृषि रोड मैप, मानव विकास मिशन, कौशल विकास मिशन, औद्योगिक प्रोत्साहन और आधारभूत संरचना के विभिन्न कार्यक्रमों को गति प्रदान करने तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बिहार विकास मिशन के गठन को मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दे दी है।”

ब्रजेश ने बताया कि बिहार के विकास के लिए सात उपमिशन होंगे, जिनमें युवा उपमिशन, पेयजल स्वच्छता उपमिशन, मानव विकास उपमिशन, कृषि उपमिशन, उद्योग एवं व्यवसाय उपमिशन, आधारभूत संरचना उपमिशन, लोक संवाद एवं ब्रांड बिहार उपमिशन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से देसी व मसालेदार शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसके मद्देनजर खुदरा दुकानों में बची शराब 31 मार्च तक नष्ट कर दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493