मप्र के 32 पुलिस, होमगार्ड और जेल अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रपति पदक की सोमवार को घोषणा कर दी गई। पुरस्कार के लिए पुलिस के 20 अधिकारियों व कर्मचारियों, होमगार्ड के सात और जेल विभाग के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन किया गया है। इन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को दिया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) जी.पी. सिंह, इंदौर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के आईजी रवींद्र कुमार गुप्ता, इंदौर के डीएसपी (ट्रैफिक) प्रदीप सिंह चौहान और एसएसएफ की सातवीं बटालियन में इंस्पेक्टर (बैंड) शेख रजा उल्लाह को प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक इंदौर शहर के डीआईजी संतोष कुमार सिंह, उज्जैन के डीएसपी (विशेष शाखा) दिलीप कुमार सिंह कुशवाहा, 23वीं बटालियन एसएएफ के सहायक सेनानी भारत भूषण राय, लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना के डीएसपी नवीन कुमार अवस्थी, सागर की विशेष शाखा के निरीक्षक ओम प्रकाश भटनागर, 14वीं बटालियन एसएएफ ग्वालियर के प्लाटून कमांडर अशोक सिंह तोमर को दिया जाएगा।

इनके अलावा इंदौर से सब इंस्पेक्टर (रेडियो) शिव नारायण मेहरा, 13वीं बटालियन एसएएफ ग्वालियर के सेक्शन कमांडर भरत सिंह सिकरवार, 15वीं बटालियन एसएएफ इंदौर के सहायक प्लाटून कमांडर सत्यवीर सिंह, छतरपुर डीआरपी लाइन में प्रधान आरक्षक अब्दुल वारिस, 24वीं बटालियन एसएएफ जावरा रतलाम के हेड कांस्टेबल शिवपूजन सिंह, भोपाल के हेड कांस्टेबल (रेडियो) हरभजन सिंह, अशोकनगर के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार मिश्रा, ईओडब्ल्यू ग्वालियर के कांस्टेबल ओमकार सिंह, पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में इस्पेक्टर संध्या व्यवहारे और पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (सागर) में सूबेदार रबीउन्निसां खान को प्रदान किया जाएगा।

राज्य के होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के सात अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक सब इंस्पेक्टर पारसनाथ विश्वकर्मा, नायक कृष्ण किशोर शुक्ला, कंपनी हवलदार मेजर रामचरण पवार को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक इंस्पेक्टर अशोक कुमार पस्तोर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अकरम खान, नायक सुंदरलाल दवारेकर और हवलदार चन्नूलाल दुधेले को प्रदान किया जाएगा।

जेल में सुधारात्मक सेवाओं के लिए राज्य के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति का सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति का विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक झाबुआ जिला जेल के अधीक्षक संतोष राजाराम विंचुरकर को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति का सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक सतना केंद्रीय जेल के बृजराज सिंह वघेल, देवास जेल के सुरेंद्र सिंह राजपूत, उज्जैन केंद्रीय जेल के अशोक कुमार याज्ञिक और अलीराजपुर जिला जेल के राधूसिंह डाबर को प्रदान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493