डोनाल्ड ट्रंप की रैली से सिख को बाहर निकाला

वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद विचारों के खिलाफ एक सिख ने उनके सामने सभा में आवाज उठाई। इसके बाद उसे सभा से निकाल दिया गया।

दाढ़ी रखे हुए और लाल रंग की पगड़ी पहने इस आदमी ने अपने हाथ में बैनर ले रखा था, जिस पर लिखा था -स्टाप हेट (नफरत को रोको)। घटना आयोवा में मुस्केटाइन हाईस्कूल में ट्रंप की सभा के दौरान हुई। ट्रंप भाषण दे रहे थे, जब इस आदमी ने बीच में दखल दिया।

ट्रंप ‘चरमपंथी इस्लामी आतंक’ के खिलाफ अपने-अपने चिर-परिचित गुस्से का इजहार कर रहे थे। इसी बीच सिख खड़ा हुआ और बैनर लहराया, जिस पर लिखा था- स्टाप हेट।

एबीसी न्यूज की रपट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने उसे सभा से बाहर निकाल दिया। इस दौरान ट्रंप के समर्थक ‘अमेरिका, अमेरिका, अमेरिका’ के नारे लगा रहे थे।

ट्रंप ने सभा में कहा, “हर जगह, पूरी दुनिया में हमें चरमपंथी इस्लामिक आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है और हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो यह बात नहीं कहता।”

सिख ने जब बैनर दिखाया तो ट्रंप ने उसकी तरफ हाथ हिलाकर कहा, ‘बाय-बाय, गुडबाय।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493