चेन्नई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। एयर कंडीशनर और वाणिज्यिक रेफ्रीजरेटर बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड सौर ऊर्जा से चलने वाले एयर कंडीशनर पर काम कर रही है और इसके लिए उसने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास के साथ हाथ मिलाया है। यह जानकारी सोमवार को यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने कहा कि कंपनी आंध्र प्रदेश के श्री सिटी और जम्मू में 150 करोड़ रुपये के निवेश से दो संयंत्र स्थापित करेगी, जिसमें सालाना पांच लाख रूम एयर कंडीशनर बनाए जाएंगे।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक बी. त्यागराजन ने संवाददाताओं से कहा, “उत्पाद के विकास के लिए हम आईआईटी-एम के साथ साझेदारी कर रहे हैं। आईआईटी-एम के साथ हम सौर ऊर्जा से चलने वाले एयर कंडीशनर का विकास करेंगे।”
त्यागराजन ने कहा कि कंपनी श्री सिटी और जम्मू में संयंत्र स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा, “कुल खर्च 150 करोड़ रुपये होगा और दोनों संयंत्रों की क्षमता सालाना करीब पांच लाख यूनिट होगी। नए संयंत्र में फ्रीजर और वाटर कूलर भी बनाए जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath