दोनों पक्षों ने लाओस के अनएक्सप्लोड ऑर्डिनांस (यूएक्सओ) समस्या, व्यापार, स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों के पोषण सहिता मुद्दों की एक श्रृंखला पर चर्चा की।
केरी रविवार को लाओस की राजधानी वियांग चान पहुंचे।
अमेरिका ने लाओस के साथ व्यापारिक व कूटनीतिक संबंधों को सुधारने के लिए लाओस 2016 आसियान चेयरमैनशिप का इस्तेमाल करने की इच्छा जताई है।
लाओस के नेशनल रेग्युलेटरी फॉर यूएक्सओ/माइन एक्शन सेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिका ने 1965-1973 तक लाओस पर लगभग 20 लाख टन बम गिराए। इनमें से 30 फीसदी बम नहीं फटे।
साल 2008 से पहले, देश में यूएक्सओ से संबंधित दुर्घटनाओं में हर साल औसतन 300 लोग मारे गए। देश का 46 में से 41 जिला आज भी यूएक्सओ से पीड़ित है।
केरी से पहले जुलाई, 2012 में पूर्व विदेश मंदी हिलेरी क्लिंटन ने लाओस का दौरा किया था।
dharmpath.com dharmpath