पाकिस्तान में चीन के राजदूत सुन वीडोंग और पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के चेयरमैन मेजर जनरल असगर नवाज ने इस्लामाबाद में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।
सुन ने कहा, “चीन और पाकिस्तान हर मौसम में एकदूसरे के सुख-दुख के साथी हैं। हम पाकिस्तान के नागरिकों को हुई परेशानी को समझ सकते हैं और हमेशा उनके साथ हैं। हम उन्हें राहत पहुंचाने के लिए अपना हरसंभव करेंगे।”
पाकिस्तान के प्रति चीन के लगाव और कठिन समय में साथ देने के अपने वादे पर टिके रहने की सराहना करते हुए एनडीएमए के चेयरमैन असगर नवाज ने कहा, “पाकिस्तान को भूकंप के बाद राहत सामग्री प्रदान करने वाला चीन एकमात्र देश है। यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच के प्रगाढ़ और ईमानदार संबंधों को दर्शाता है।”
पाकिस्तान को भेजी गई राहत सामग्री की दूसरी किश्त में मुख्यत: 2,950 टेंट शामिल हैं।
चीन ने आपदा के ठीक बाद पाकिस्तान को एक करोड़ युआन मूल्य की राहत सामग्री भेजी थी और बीते वर्ष नौ नवंबर को आए भूकंप के बाद पाकिस्तान को मदद मुहैया करने वाला चीन सबसे पहला देश था।
dharmpath.com dharmpath