नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल व्यापार एवं उद्योग श्रेणी के तहत 8 लागों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें दिवंगत धीरुभाई अंबानी, इंदु जैन और पालोनजी शापूरजी मिस्त्री शामिल हैं। यह जानकारी सोमवार को गृह मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार अंबानी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा जोकि दूसरा सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार है। उनके बाद इंदु जैन और पालोनजी शापूरजी मिस्त्र पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इनमें से जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, वे महेश शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, दिलीप सांघवी, केकी होरमरसी घारडा और अजयपाल सिंह बंगा हैं।
यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में आमतौर पर हर साल मार्च-अप्रैल में दिए जाते हैं। इस साल राष्ट्रपति ने 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है।
dharmpath.com dharmpath