आस्ट्रेलियन ओपन : वावरिंका को हरा राओनिक क्वार्टर फाइनल में

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मिलोस राओनिक ने सोमवार को चौथी वरीय प्राप्त खिलाड़ी स्टानिस्लास वावरिंका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

राओनिक ने वावरिंका को 6-4, 6-3, 5-7, 4-6,6-3 से हराया।

राओनिक कनाडा के पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी ने जिन्होंने चारों ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

वावरिंका ने मैच के बाद कहा, “यह वाकई कड़ा मुकाबला था। मिलोस ने काफी अच्छी शुरुआत की। वह काफी शानदार खेल रहे थे। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला।”

उन्होंने कहा, “मैं अच्छा नहीं खेल रहा था। फिर भी मुझे ताजुब्ब है कि यह मैच पांच सेट तक गया। मैंने हमेशा की तरह अच्छा खेलने की कोशिश की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493