उप्र : चंदपुरवा पावर हाउस 31 जनवरी से चालू होगा

चंदपुरवा सब स्टेशन तीन नए फीडर- इंगोहटा, विदोखर व अछरैला को सप्लाई देगा। इस कवायद से किसानों को 20 घंटे बिजली मिलने की आस जगी है।

गौरतलब है कि बुंदेलखंड सूखे की चपेट में है। चारों ओर हाहाकार मचा है। हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र में ओवरलोड के चलते किसानों को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी लो वोल्टेज के साथ मात्र 10 घंटे बिजली मिल पा रही है।

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद विद्युत दक्षिणांचल वितरण व ट्रांसमिशन के दो डायरेक्टरों ने इस क्षेत्र का दौरा किया और किसानों की समस्या को समझाते हुए चंदपुरवा विद्युत सब स्टेशन को शीघ्र चालू करने तथा टेढ़ा पावर हाउस में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए गए थे। उसी के अनुरूप अब इसका कार्य तेज कर दिया गया है।

सुमेरपुर क्षेत्र के अवर अभियंता जगदीश प्रसाद ने बताया कि चंदपुरवा पावर हाउस 31 जनवरी से चालू कर दिया जाएगा। 5 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर रखा जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि धनपुरा व बांकी फीडर को काटकर तीन नए फीडर बनाए जा रहे हैं। विदोखर फीडर, इंगोहटा फीडर व अछरैला फीडरों में बिजली की सप्लाई जारी होने से किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली मिलने लगेगी।

जेई ने टेढ़ा पावर हाउस के संबंध में बताया कि वहां के लिए भी 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर आ चुका है। उसके प्लेटफार्म का कार्य प्रगति पर है। 15 दिन के अंदर वहां भी पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली मिलने लगेगी तो किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493