आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं चीन की झांग

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की शीर्ष टेनिस स्टार शुआई झांग ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में उलटफेर का सिलसिला जारी रखते हुए आठवें दिन सोमवार को 15वीं विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिका की मैडिसन कीज को हराकर महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले झांग किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थीं।

सोमवार को रॉड लेवर अरेना में हुए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झांग ने 3-6 से पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों सेट अपने नाम कर लिए।

झांग ने दूसरे सेट में 40 मिनट तक कीज को कड़ी टक्कर दी और 6-3 से सेट अपने नाम करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

तीसरे सेट में झांग को खास दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने यह सेट 33 मिनट में 6-3 से जीत लिया।

झांग अब क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन की गैर वरीय खिलाड़ी जोनाथन कोंटा से भिड़ेंगी।

झांग ने हालांकि कीज के साथ अपने मैच को कठिन बताया। उन्होंने कहा, “एक चोटिल खिलाड़ी के खिलाफ खेलना बेहद कठिन होता है, क्योंकि.. मैं देख रही थी कि उन्हें (कीज) को काफी दर्द हो रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493