एचआईएल : लांसर्स ने विजार्ड्स को 10-2 से धोया

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में सोमवार को हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने कलिंगा लांसर्स को 10-2 से करारी शिकस्त दे दी।

मैच का पहला गोल विजार्ड्स के लिए 14वें मिनट में गोंजालो पीलाट ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए किया और अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

हालांकि इसके बाद उप्र की टीम एक भी गोल हासिल नहीं कर सकी।

मैच के 20वें मिनट में आरान जालेव्स्की ने फील्ड गोल के जरिए किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

आस्ट्रेलियाई ग्लेन टर्नर ने 43वें और 47वें मिनट में दो गोल किए। टर्नर का पहला गोल जहां फील्ड गोल रहा, वहीं दूसरा गोल उन्होंने पेनाल्टी स्ट्रोक पर किया और दोनों ही बार अपनी टीम के लिए दो-दो अंक जुटाए।

ललित उपाध्याय ने विजार्ड्स के लिए 45वें मिनट में और धरमवीर सिंह ने 60वें मिनट में फील्ड गोल कर कलिंगा लांसर्स को बड़ी जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493