‘प्राइड एंड प्रिज्युडिस एंड जॉम्बीज’ फरवरी में रिलीज होगी

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जेन ऑस्टिन के उपन्यास ‘प्राइड एंड प्रिज्युडिस’ से प्रेरित फिल्म ‘प्राइड एंड प्रिज्युडिस एंड जॉम्बीज’ भारत में 12 फरवरी को रिलीज होगी।

फिल्म एलिजाबेथ बेनेट (लिली जेम्स) के जीवन की घटनाएं लिए हुए है।

एक बयान में कहा गया कि भारत में इस फिल्म को फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी पीवीआर पिक्चर्स द्वारा पेश किया जा रहा है।

फिल्म में लिली के अलावा अभिनेता सैम रिले, जैक हस्टन, बेला हीथकोट, डगलस बूथ, मैट स्मिथ, लेना हेडे और चार्ल्स डांस भी हैं। फिल्म का निर्देशन बर स्टीयर्स ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493