राष्ट्रपति ने 67वें गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी ली

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। देश के 67वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को राजपथ पर सशस्त्रबलों की परेड जारी है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी परेड की सलामी ले रहे हैं। विभिन्न राज्यों की रंगारंग झांकियां भी शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह तीनों सेना प्रमुखों के साथ राजपथ पर स्थित अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। राजपथ पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पूरे जोशोखरोश के साथ परेड की सलामी ले रहे हैं।

सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र को बधाई देते हुए देश के संविधान का निर्माण करने वाले सभी महान लोगों को सलाम किया। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493