दिल्ली में कोहरा, 45 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 45 रेलगाड़ियां रद्द हैं, जबकि 30 देरी से चल रही हैं।

सात रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया है। हालांकि, कोहरे का उड़ान सेवाओं पर असर नहीं पड़ा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, आज दिन में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। दोपहर तक कई स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा देखा जा सकता है।”

दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई और दृश्यता 200 मीटर रही।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493