तिरुवनंतपुरम, 26 जनवरी (आईएएनएस)। केरल मूल के मेलबर्न निवासी दंत चिकित्सक को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
सजीव कोशी को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में दंत चिकित्सा में अपनी सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।
कोशी ने केरल इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा प्रदान की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल द्वारा ऑस्ट्रेलिया डे पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया।
कोशी वर्तमान में रॉयल मेलबर्न दंत चिकित्सा अस्पताल में एंडोडॉन्टिक्स प्रमुख हैं, जो मेलबर्न विश्वविद्यालय का शिक्षण अस्पताल हैं।
dharmpath.com dharmpath