दमिश्क, 26 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया के मध्य शहर होम्स को मंगलवार को दो धमाकों ने दहला दिया। घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया के मध्य शहर होम्स के एक सरकार समर्थक जिले में एक कार में जबर्दस्त बम विस्फोट हुआ और उसके बाद एक आत्मघाती हमलावर ने भी एक अन्य धमाके में खुद को बम से उड़ा दिया।
विस्फोट में पड़ोसी शहर अल-जाहरा को निशाना बनाया गया था, जहां अल्पसंख्यक समुदाय ‘अलवाते’ के लोग रहते हैं। सीरिया के सत्तारूढ़ संभ्रात लोग इसी समुदाय के हैं।
अल-जाहरा और होम्स के अन्य सरकार समर्थक जिलों को भी होम्स में कब्जा जमाए विद्रोहियों की ओर से लगातार आत्मघाती हमलों और रॉकेट और मोर्टार हमलों को सामना करना पड़ा है।
dharmpath.com dharmpath