गोवा में अवैध रूप से रह रहा सीरियाई नागरिक गिरफ्तार

पणजी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में कथित तौर पर अवैध तरीके से रह रहे एक सीरियाई नागरिक को गोवा पुलिस ने पणजी के एक कसीनो से सोमवार देर रात गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिरीक्षक सुनील गर्ग ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस और खुफिया एजेंसियां सीरियाई नागरिक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुरक्षा कारणों के कारण गर्ग ने नाम जाहिर करने से इनकार कर दिया।

गर्ग ने कहा, “हमारी पुलिस टीम ने उसे सोमवार देर रात एक कसीनो से गिरफ्तार किया। हमें सूचना मिली थी कि वह अपनी वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहा था। पुलिस और एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।”

इससे पहले मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि पुलिस ने सुरक्षा उपायों के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।

पारसेकर ने हालांकि, व्यक्ति की गिरफ्तारी का आतंकवाद से संबंध होने की बात से इनकार किया है।

सूत्र ने कहा कि गोवा पुलिस को गोवा में सीरियाई नागरिक की उपस्थिति के बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा जानकारी मिली थी।

एक सप्ताह पहले एक अन्य सीरियाई नागरिक मुस्सा अलारीफ को पोरोरिम पुलिस थाने के अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से भारत में रहने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493