होटल बुकिंग में गोइबिबो सबसे आगे : मोर्गन

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन होट बुकिंग इंजन गोइबिबो को मोर्गन स्टेनले की रैंकिंग में अव्वल स्थान मिला है। होटल कारोबारियों ने बुकिंग की संख्या, कंफर्म्ड बुकिंग, आखिरी समय में बुकिंग, बैक्ड और आईडी सपोर्ट, इनसाइट्स और मार्केट इंटेलिजेंस जैसी हर श्रेणी में गोइबिबो को सबसे ऊपरी स्थान दिया है।

मोर्गन स्टेनले की रपट भारत की सबसे तेजी से विकास कर रही है होटल ओटीए (ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी) है। इसकी होटल फेसिंग प्रौद्योगिकी भी होटल कारोबारियों के बीच सर्वाधिक उपयोग की जा रही है।

इबिबो (जिसमें गोइबिबो, रेडबस और राइट शामिल हैं) के संस्थापक आशीष कश्यप ने कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि होटल श्रेणी में हमें पहला स्थान मिला है। हम नेटवर्क प्रभाव को मजबूत कर, मोबाइल पर बेहतर उपयोग अनुभव देकर और हजारों होटलों को शक्तिशाली उपकरण और प्रौद्योगिकी देकर यह खिताब हासिल कर पाए हैं।”

गोइबिबो पर 45 फीसदी बुकिंग 0-2 सितारा होटलों की, 38 फीसदी बुकिंग तीन सितारा होटलों की और 17 फीसदी बुकिंग 4-5 सितारा होटलों की हो रही है।

इसकी बुकिंग में कारोबारी गंतव्यों का 45 फीसदी और सैर सपाटा वाले गंतव्यों का करीब 55 फीसदी योगदान होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493