दक्षिण कोरिया की विकास दर घटी

सियोल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की विकास दर में 2015 की चौथी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई। यह जानकारी मंगलवार को बैंक ऑफ कोरिया द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़े में दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का चौथी तिमाही में 0.6 फीसदी विस्तार हुआ, जो तीसरी तिमाही में 1.3 फीसदी हुआ था और जो 2010 की दूसरी तिमाही के बाद से सर्वाधिक विकास दर थी।

निजी खपत की वृद्धि दर चौथी तिमाही में तीसरी तिमाही से अधिक रही। निर्यात में चौथी तिमाही में वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें तीसरी तिमाही में गिरावट थी।

निर्माण क्षेत्र में होने वाले निवेश में हालांकि चौथी तिमाही में 6.1 फीसदी गिरावट रही, जिसमें तीसरी तिमाही में 5.0 फीसदी तेजी थी।

बैंक के आर्थिक सांख्यिकी विभाग के महानिदेशक जियोन सियंग-चिओल ने संवाददाताओं से कहा, “गत वर्ष प्रथम तीन तिमाहियों में निर्माण निवेश में तेजी रही थी, लेकिन आवासीय बाजार में सुस्ती और सरकारी सामाजिक खर्च कम होने के कारण चौथी तिमाही में निर्माण निवेश कम दर्ज किया गया।”

भूमि एवं परिवहन मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में मकानों की खरीदारी 2015 में 11.9 लाख हुई, जो साल-दर-साल आधार पर 19 फीसदी अधिक है।

दिसंबर महीने में हालांकि मकानों की खरीदारी में नवंबर के मुकाबले 10 फीसदी गिरावट आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493