औरंगाबाद (बिहार), 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सोमवार की देर रात एक पुलिस चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
ढिबरा के थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने मंगलवार को बताया कि पांच-छह की संख्या में हथियारबंद नक्सली बनुआ गांव पहुंचे, जहां हथियार के बल पर चौकीदार गिरिजा पासवान को अगवा कर लिया। इसके बाद नक्सलियों ने चौकीदार को घर के बाहर थोड़ी दूर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर ढिबरा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath