रूहानी का आतंकवाद से लड़ने का संकल्प

रोम, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बिना टालमटोल आतंकवाद के खात्मे के लिए एक लड़ाई शुरू करने का संकल्प लिया है।

रूहानी इस वक्त इटली व फ्रांस के दौरे पर हैं। उन्होंने यह बात सोमवार को इटली के अपने समकक्ष सर्जियो मत्तरेला से मुलाकात में कही। उन्होंने कहा, “हर किसी को बिना टाल-मटोल के एक दुखद खात्मे के लिए अपनी कोशिश करनी चाहिए।”

इससे पूर्व में सर्जियो ने आतंकवाद को ‘अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए प्रमुख खतरों में से एक बताया।’

रूहानी 16 वर्षो बाद यूरोप का दौरा करने वाले पहले ईरानी नेता हैं।

रूहानी और सर्जियो ने माना कि क्षेत्रीय विवादों के निपटारे का एकमात्र रास्ता कूटनीति और बातचीत ही है।

अपने दो दिवसीय रोम दौरे के दौरान रूहानी 120 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इटली के प्रधानमंत्री मत्तेयो रेंजी और पोप फ्रासिंस से मुलाकात करेंगे।

रूहानी का यह दौरा पिछले सप्ताह ईरान पर लगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध हटाए जाने के बाद हो रहा है।

इटली ईरान के शीर्ष व्यापारिक भागीदारों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493