नीलेकणि ने पॉवर2एसएमई में किया निवेश

बेंगलुरू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। देश की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने पॉवर2एसएमई में एक अज्ञात राशि निवेश की है, जो लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) क्षेत्र में निवेश करती है।

पॉवर2एसएमई के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. नारायण ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “नीलेकणि के निवेश से हम एसएमई को अपनी जरूरतों की पूर्ति में सक्षम बनाने में समर्थ होंगे, जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए कोष भी शामिल है।”

गुड़गांव की यह कंपनी रसायन, एडीटिव, इंक, रंग, धातु और पॉलीमर जैसे कच्चे माल प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर हासिल करने की सुविधा देकर उन्हें अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान देने में मदद करती है।

कंपनी ने 2012 में अपनी स्थापना के बाद से करीब 30 हजार छोटे और मझोले उद्यमों को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर कच्चा माल तथा वित्तीय संस्थानों से कामकाजी पूंजी दिलाने में मदद पहुंचाई है।

चौथे दौड़ यानी सीरीज डी फंडिंग में कंपनी के पुराने संस्थागत निवेशक एक्सेल पार्टनर्स, कलारी कैपिटल और इनवेंटस कैपिटल ने भी निवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493