दिल्ली में आंशिक बदली

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता रही और इसी वक्त दृश्यता 700 मीटर रही।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493