बिहार के तापमान में मामूली वृद्धि

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर बुधवार सुबह धूप रही। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

वहीं, पूर्णिया और गया में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तथा भागलपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री, भागलपुर में 22 डिग्री और गया में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493